बीकानेर: छतरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 6 पशु चोर गिरफ्तार
छतरगढ़ पुलिस ने पशु चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार किए। कार्रवाई में पुलिसकर्मियों की भूमिका और पूछताछ की पूरी जानकारी पढ़ें।

पुलिस थाना छतरगढ़ की बड़ी कार्यवाही: पशु चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार
छतरगढ़ (बीकानेर)। पुलिस थाना छतरगढ़ ने पशु चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए की गई सघन कार्रवाई में 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं अब्दुल करीम पुत्र यारेखां, उम्र 25 वर्ष, निवासी 487 आरडी, 4 डीएलएम थाना छतरगढ़; लालेखां पुत्र हासम अली, उम्र 27 वर्ष, निवासी चक 5 डीएलएम, 487 आरडी हैड थाना छतरगढ़; अब्दुल रहीम पुत्र बरकत अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी लाखनसर थाना छतरगढ़; मुशरफ पुत्र मीरखां, उम्र 26 वर्ष, निवासी 5 डीएलएम, 487 आरडी थाना छतरगढ़; शेरखां उर्फ शेरू पुत्र तुफैल खां, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 01 लखुवाली, थाना हनुमानगढ़ टाउन; और अख्तर हुसैन पुत्र युसुफ अली, उम्र 25 वर्ष, निवासी 4 एल.के. ढाणी लखुवाली, थाना हनुमानगढ़ टाउन।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज, पुलिस अधीक्षक बीकानेर, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व वृताधिकारी खाजूवाला के सुपरविजन में की गई। थाना अधिकारी नंदराम सउनि के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियोग संख्या 237/2025 धारा 303(2), 189(2) बीएनएस 2023 के तहत आरोपियों को 11 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को 12 सितंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस आरोपियों से बरामदगी व अन्य संभावित साथियों के बारे में अनुसंधान कर रही है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों में नंदराम (ASI), रामचरण (हे.का. 253), सतपाल (कानि. 1016), पारस (कानि. 344), भानुप्रताप (कानि. 891) और उगमाराम डीआर (कानि. 675) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में कानि. भानुप्रताप व कानि. पारस की विशेष भूमिका रही।
What's Your Reaction?






