BIKANER WEATHER
भारत

China: चीन में भूकंप से 127 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल, प्रशासन जुटा लोगों को बचाने में

Pugal News Pugal News

China चीन को एक बार फिर से प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। बता दें मंगलवार को आए भूकंप में जन धन की बड़ी हानी हुई है। बताया जा रहा है की अब तक 127 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.1 रही और ये गांसू और किंघई प्रांत में आया था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भूकंप का केंद्र गांसु के लिंक्सिया हुई में साला काउंटी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे रहा। प्रांत में ऊंची-ऊंची इमारतों में बड़ा नुकसान हुआ है। चीन की आपात सेवाओं को भूकंप के ठीक बाद मलबे में तब्दील हुई कई इमारतों से लोगों को सही-सलामत निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी सरकार और प्रशासन के सभी अंगों से ऑल आउट ऑपरेशन चलाने को कहा है। चीन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें कई ऊंची इमारतों को मलबे में तब्दील होते हुए देखा जा सकता है।

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

Advertisements
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button