BIKANER WEATHER
राजस्थान

Rajasthan CM बोले-पर्ची का मुख्यमंत्री बताने वालों की जमीन खिसक रही

Pugal News Pugal News

Rajasthan CM बोले – पर्ची का मुख्यमंत्री बताने वालों की जमीन खिसक रही है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि राजस्थान में पर्ची का मुख्यमंत्री है। मैं उनको कहना चाहता हूं कि अध्यक्ष जी और प्रदेश प्रभारी (गोविंद सिंह डोटासरा और सुखजिंदर सिंह रंधावा) आपकी जमीन खिसक रही है। आप 200 लोगों को मीटिंग में बुलाते हो तो 50 ही आते हैं। आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी। भाजपा सरकार संकल्प पत्र के सभी वादे पूरे करेगी।

सीएम शनिवार दोपहर अलवर के बड़ौदामेव में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) आभार सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। सीएम और केंद्रीय मंत्री शनिवार को ERCP आभार यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा की शुरुआत शनिवार (24फरवरी) को अलवर जिले के बड़ौदामेव से हुई।

सीएम ने कहा- ERCP योजना जल्द पूर्ण रूप लेगी। सभी तक सिंचाई और पीने का पानी पहुंचेगा। पूर्वी राजस्थान पानी के लिए परेशान है। मोदी सरकार योजना का शिलान्यास करती है तो उद्घाटन भी करती है।

सीएम ने कहा- कांग्रेस ने झूठे वादे किए

मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे किए। गरीबी मिटाने का झूठा वादा किया। इंदिरा गांधी ने भी गरीबी हटाने का वादा किया था। राजीव गांधी के बाद आए लोगों ने भी गरीब हटाने का वादा किया था। सोनिया गांधी ने भी कहा गरीब हटाएंगे। अब राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं। यह तो बता दो, भारत कहां से टूट रहा है, जो भारत जोड़ रहे हो। आपने भारत तोड़ने का काम आजादी से पहले किया। देश में आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम किया।

Advertisements
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button