BIKANER WEATHER
BikanerKolayat

Bikaner News – देवी सिंह और अर्जुनराम एक-दूसरे से मिले:आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर भाटी ने अर्जुनराम से हाथ मिलाया

Pugal News Pugal News

Bikaner News – देवी सिंह और अर्जुनराम एक-दूसरे से मिले:आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर भाटी ने अर्जुनराम से हाथ मिलाया

Bikaner News – केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के बीच अनबन अब खत्म हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में मेघवाल को हराने के लिए जगह-जगह पब्लिक मीटिंग करने वाले भाटी अब केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलने बीकानेर के एक होटल में पहुंचे। दोनों के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई और जिले की अनेक सीट्स पर बंद कमरे में चर्चा भी की गई।

यहां अनाज मंडी के सामने स्थित एक होटल में शनिवार सुबह देवी सिंह भाटी और अर्जुनराम मेघवाल अलग-अलग समय पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे से काफी जोश के साथ मिले। भाटी का हाथ अपने हाथ में थामे अर्जुनराम मेघवाल काफी देर तक वीडियो बनवाते रहे और फोटो खिंचवाते नजर आए। इस दौरान देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी भी उपस्थित थे। इससे पहले कोलायत से भाजपा उम्मीदवार और देवी सिंह भाटी के पोते अंशुमान सिंह भाटी भी अर्जुनराम मेघवाल से मिल चुके हैं।

भाजपा को दोहरा फायदा

इस मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी को न सिर्फ विधानसभा बल्कि लोकसभा चुनाव में भी लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है। पिछले चुनाव में जब देवी सिंह भाटी की पुत्रवधु पूनम कंवर भाटी हारी तो अर्जुनराम मेघवाल पर ही आरोप लगाए गए। अब दोनों एक हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में तब भाटी ने मेघवाल का खुला विरोध किया था। अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों पक्ष लाभ की उम्मीद कर रहे हैं।

इस चुनाव में इनसे सुधरे रिश्ते

विधानसभा चुनाव में देवी सिंह भाटी पहले भाजपा में शामिल हुए और बाद में देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी से मुलाकात की। एक वक्त दोनों बहुत नजदीकी थे, लेकिन बाद में दूरी बन गई। ये रिश्ते भी पिछले दिनों सुधर गए और जालम सिंह स्वयं देवी सिंह भाटी के निवास पर पहुंचे। अब अर्जुनराम मेघवाल के साथ भी देवी सिंह भाटी की मुलाकात हो गई है।

Advertisements
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button