BIKANER WEATHER
भारत

Sonia Gandhi: राज्यसभा के लिए 14 फरवरी को नामांकन करेंगी सोनिया गांधी, राजस्थान या हिमाचल से हो सकती हैं एंट्री

Pugal News Pugal News

Sonia Gandhi। 27 फरवरी को राज्यसभा चुनावों के लिए होने वाले मतदान से पहले एक बड़ी खबर यह है की कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए बुधवार यानी के 14 फरवरी को नामांकन करेंगी। बता दें की इस समय सोनिया गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद और उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है।

वैसे खबरें यह थी की पहले राज्यसभा के लिए ऑफर प्रियंका गांधी को दिया गया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद सोनिया गांधी इसके लिए तैयार हुई और अब वो 13 फरवरी को आवेदन कर सकती है। खबरों की माने तो सोनिया गांधी राजस्थान या फिर हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन कर सकती हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को इंडिया गठबंधन के दलों के नेताओं से साथ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे को लेकर एक बैठक की थी। इसी दौरान ये भी चर्चा की गई कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को राज्यसभा से सदन में भेजा जाए।

Advertisements
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button