BIKANER WEATHER
राजस्थानभारत

Rajasthan Elections 2023: पूर्व सीएम राजे ने क्या बोल दिया कांग्रेस के लिए ऐसा की गहलोत हो गए गुस्से में लाल

Pugal News Pugal News

Rajasthan Elections 2023। राजस्थान विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही राजनीतिक महौल गर्माता जा रहा है। इस बीच में सीएम अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बहस की चुनौती दे डाली है। सीएम ने कांग्रेस की सात गारंटियों को लेकर वसुंधरा राजे को चुनौती दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोेत ने कहा की मैं विपक्षी दल की नेता वसुंधरा राजे को चुनौती देता हूं। दरअसल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा था। कांग्रेस की 7 गारंटियों की आलोचना की थी। इसके जवाब में सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे को बहस के लिए चुनौती दी है।

बता दें की वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया था और लिखा था, आश्चर्य होता है जिसकी खुद की वारंटी नहीं, वह कांग्रेस अब लोगों को गारंटी देने लगी है! जनता मूर्ख नहीं है, जो कांग्रेस की झूठी गारंटी में आ जाए। गहलोत जी जाते-जाते राहत का ऐसा जादुई पिटारा खोल रहे हैं, जिसमें दिखावे के अलावा कुछ नहीं है। इसी के जवाब में गहलोत ने वसुंधरा राजे को बहस की चुनौती दी है।

pc- ndtv

Advertisements
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button