BIKANER WEATHER
Pugal News

Pugal News – पूगल में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Pugal News Pugal News

Pugal News। बीकानेर के पूगल कस्बे के बाईपास पर गुरुवार देर रात एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि पूगल से करीब 3 किलोमीटर दूर बाईपास के पास किसी वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पूगल उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चचेरे भाई मंजीत कुमार ने पूगल थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisements
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button