BIKANER WEATHER
Bikaner

Bikaner News : मां ने चार साल की बेटी के साथ कुंड में कूदकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Pugal News Pugal News

Bikaner News। जिले के नजदीकी गांव नाल के पास ही एक महिला ने अपनी चार महीने की बेटी के साथ कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जानकारी के अनुसार नाल गांव के पास ही स्थित चावड़ा बस्ती गांव में एक महिला कुंड में कूद गई। उसके साथ चार साल की बच्ची भी थी। दोनों की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त भंवरी कंवर के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से मां-बेटी को कुंड से निकालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित किया गया। दोनों के शव अब मोर्चरी में रखे गए हैं, जहां गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। ये महिला इसी कुंड के आसपास रहती थी। माना जा रहा है कि तनाव के चलते वो अपनी बेटी के साथ कुंड में कूद गई। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

Advertisements
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button