BIKANER WEATHER
राजनीति

Rajendra Rathore ने एक बार फिर से अशोक गहलोत सरकार पर साधा निशाना, बोल दी अब ये बड़ी बात

Pugal News Pugal News

1698050699 Bikaner News - जय बीकाणा न्यूज

Jaipur news। दौसा के कालाखो गांव में पुजारी की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि पुजारी की हत्या का कलंक इस सरकार को ले डूबेगा।

प्रदेश में फिर एक बार निर्दोष पुजारी की हत्या हुई है। दौसा के कालाखो गांव में बदमाशों द्वारा पुजारी की निर्मम हत्या किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और इस सरकार के माथे पर कलंक है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। प्रदेश में हर महीने कहीं ना कहीं मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी और महंत इन बदमाशों के निशाने पर रहते हैं।

अपराध का गढ़ बन चुके प्रदेश में सरकार की नाक के नीचे ऐसे अपराधी इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और सरकार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। मेरी मांग है कि इस घटना में लिप्त दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

PC:twitter

Advertisements
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button