केेन्द्रीय मंत्री के जन्मदिन पर दिव्यांगों के साथ पुरी ने काटा केक
बीकानेर न्यूज़। केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल का 72वां जन्मदिन शुक्रवार को समाजसेवी और भाजपा नेता दिलीप पुरी के नेतृत्व में टीम दिलीप पुरी द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य के सानिध्य में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
दिव्यांग सेवा आश्रम में मनाया गया जन्मदिन
मुकेश बन ने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सबसे पहले दूरभाष पर शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद पवनपुरी स्थित दिव्यांग सेवा आश्रम में दिव्यांगजनों के साथ केक काटा गया और सभी को अल्पाहार करवाया गया। इस दौरान पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने मेघवाल की दीर्घायु और निरंतर देशहित में सक्रियता की कामना की।
भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भाजपा नेता एडवोकेट अशोक बोबरवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अर्जुनराम मेघवाल ने संघर्ष के बल पर अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा, “बाबा साहेब अंबेडकर के बाद यदि कोई प्रभावशाली कानून मंत्री हुए हैं तो वह अर्जुनराम मेघवाल हैं।”
भाजपा नेता और समाजसेवी दिलीप पुरी ने कहा कि अर्जुनराम मेघवाल का योगदान बीकानेर के लिए गर्व की बात है। उनके ऐतिहासिक कार्य, जैसे हाल ही में पेश किया गया वन नेशन, वन इलेक्शन बिल, बीकानेर का मान बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नर्सिंग सेवग, शिवबाड़ी मंडल से अभय पारीक, जूनागढ़ मंडल से अजय खत्री, लालगढ़ मंडल से विनोद करोल, रानी बाजार मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, शिवबाड़ी मंडल महामंत्री अजय कंसारा, मुकेश बन, श्रवण सिंह बिश्नोई, सुरेश स्वामी, माल सिंह राजपुरोहित, जितेंद्र बन, मनीष ढाका, भगवती प्रसाद गौड़, अश्वनी सिंह, प्रदीप स्वामी, संतोष आनंद सरस्वती आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान मेघवाल के ऐतिहासिक योगदान और बीकानेर के लिए उनके प्रयासों की सराहना की गई।