Saturday, February 8, 2025
HomeNokhaनोखा पुलिस की कार्यवाही: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नोखा पुलिस की कार्यवाही: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नोखा पुलिस की कार्यवाही: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर न्यूज़। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया। आरोपी कानसिंह राजपूत (38) ने पारिवारिक रिश्ते में अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया था।

नोखा थाना प्रभारी अमित स्वामी के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार जांच करते हुए आरोपी को ट्रेस किया। टीम ने सूरत में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पीड़िता के परिवार द्वारा दर्ज मामले के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

 

- Advertisment -

Most Popular