शादी में हर्ष फायरिंग में चली गोलिया , तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार ने जमालदीन, तालीमान, और लादेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना 29 नवंबर की है, जब शादी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। कांस्टेबल ने बताया कि आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर्ष फायरिंग की घटनाएं गंभीर परिणाम ला सकती हैं, और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।