LunkaransarBikaner
Bikaner News- टोल बूथ पर करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
Bikaner News- भारतमाला पर काम करते समय मजदूर के करंट लग जाने से मौत गयी। घटना अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे भारतमाला रोड़ पर लूणकरणसर क्षेत्र की है। जहां पर टोल प्लाजा मलकीसर के टोल बूथ नम्बर चार पर काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मजदूर बिजली से जुड़ा काम कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ जाने से मथुरा के रहने वाले धर्मेश की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसे मोर्चरी में रखवाया गया है।