Friday, March 14, 2025
HomeBikanerबड़ी खबर: पंचायतों के पुनर्गठन के बाद ही होंगे चुनाव, 25 ग्राम...

बड़ी खबर: पंचायतों के पुनर्गठन के बाद ही होंगे चुनाव, 25 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनेगी समिति

बड़ी खबर: पंचायतों के पुनर्गठन के बाद ही होंगे चुनाव, 25 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनेगी समिति

जयपुर। भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद ही पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। सरकार ने पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।

पुनर्गठन का नया प्रस्ताव

पंचायतों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। पुनर्गठन का प्रस्ताव 20 दिनों में जिला कलेक्टर को भेजा जाएगा, जबकि कलेक्टर इसे 30 दिनों के भीतर सरकार को प्रेषित करेंगे। अब 25 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक पंचायत समिति बनाई जा सकेगी। पहले यह संख्या 40 थी।

9 जिले और 3 संभाग निरस्त

सरकार ने 9 नवसृजित जिलों और 3 संभागों को निरस्त कर दिया है। अब राजस्थान में केवल 7 संभाग और 41 जिले होंगे। समाप्त किए गए जिलों में दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, अनूपगढ़, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण और सांचौर शामिल हैं। साथ ही, पाली, सीकर और बांसवाड़ा संभाग भी समाप्त कर दिए गए हैं। हालांकि, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलौदी और सलूम्बर जिलों को बरकरार रखा गया है।

जनसंख्या के मापदंडों की अनदेखी

सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाया कि उसने जनसंख्या और संसाधनों के मापदंडों की अनदेखी करते हुए नए जिलों की घोषणा की थी। न तो नए पद सृजित किए गए और न ही बुनियादी ढांचा तैयार किया गया।

रोजगार पर सरकार का वादा

सरकार ने घोषणा की है कि अगले 5 वर्षों में 10 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसमें 4 लाख सरकारी नौकरियां शामिल होंगी।

विधानसभा सत्र जनवरी के अंतिम सप्ताह में

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा। जिलों का सीमांकन फिर से नहीं किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular