Thursday, February 6, 2025
HomeNokhaJasrasarटावर के नीचे काम कर रहे मजदूर के सिर पर गिरी लोहे...

टावर के नीचे काम कर रहे मजदूर के सिर पर गिरी लोहे की पुली हुई मौत

टावर के नीचे काम कर रहे मजदूर के सिर पर गिरी लोहे की पुली हुई मौत

बीकानेर न्यूज़। जसरासर थाना क्षेत्र के रोही बसेऊ में टावर के नीचे काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। घटना 14 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी अशोक मुर्म टावर के नीचे काम कर रहा था, तभी ऊपर से लोहे की पुली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार जीतन मांझी ने जसरासर थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular