Saturday, March 15, 2025
HomeCOUNTRYराष्ट्रपति मुर्मू ने आडवाणी को घर जाकर भारत रत्न से किया सम्मानित,...

राष्ट्रपति मुर्मू ने आडवाणी को घर जाकर भारत रत्न से किया सम्मानित, PM नरेंद्र मोदी, राजनाथ और शाह रहे मौजूद

राष्ट्रपति मुर्मू ने आडवाणी को घर जाकर भारत रत्न से किया सम्मानित, PM नरेंद्र मोदी, राजनाथ और शाह रहे मौजूद

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह मौजूद थे। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि आडवाणी के खराब स्वास्थ्य के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा और RSS से जुड़े तीसरे नेता हैं।

- Advertisment -

Most Popular